फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव मामला: दिल्ली HC ने रखा AAP विधायक जारवाल की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

Thu, 08 Mar 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
prakash jarwal - फोटो : himanshu soni
विज्ञापन

दिल्ली में मचे आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्य सचिव के बीच घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


मालूम हो कि आप विधायक प्रकाश जारवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई कर दिल्ली हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
 

विज्ञापन

जेल में बंद हैं पार्टी के दो विधायक

बता दें कि दिल्ली मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से हाथापाई मामले में जेल में बंद आप विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत याचिका को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने खारिज कर दिया था जिसके बाद उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की थी।

मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेज 7 मार्च तक जवाब मांगा था।

बता दें कि मुख्यमंत्री के आवास पर दिल्ली मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से हाथापाई मामले में आम आदमी पार्टी के दो विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें