फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव मामला : HC ने केस से झाड़ा अपना पल्ला, पुलिस की जांच का है इंतजार

Thu, 22 Feb 2018 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi high court
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने बुधवार को उस याचिका को सुनने से इंकार कर दिया, जो मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट के मामले में दखल देने के लिए दायर की गई थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी निवास पर सोमवार रात को विधायक प्रकाश जरवाल व अमानतुल्लाह खान ने कथित रूप से मारपीट की थी।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, अभी इसमें दखल देना जल्दबाजी होगा। पुलिस की जांच का नतीजा आने दीजिए।

विज्ञापन

अमानतुल्लाह खान ने सरेंडर किया

पेश याचिका दायर कर एक शख्स ने अंशु प्रकाश के मामले में दखल देने व कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह हाईकोर्ट से किया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने प्रकाश जरवाल को मंगलवार शाम हिरासत में ले लिया था और पूछताछ के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विधायक अमानतुल्लाह ने खुद बुधवार को जामिया नगर थाने में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों आप नेताओं की गिरफ्तारी के बाद तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया।

दूसरी ओर विधायक प्रकाश जरवाल व विधायक अजय दत्त ने अंशु प्रकाश के खिलाफ जातिसूचक व अपशब्द इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें