हर दिन ईडी दफ्तर जाती हैं सुनीता केजरीवाल
जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल उनसे मिलने मंगलवार को भी ईडी दफ्तर पहुंचीं। उससे पहले रविवार को भी उन्होंने मुलाकात की थी। जब से केजरीवाल ईडी की हिरासत में गए हैं तभी से वह हर दिन शाम को उनसे मुलाकात करने जाती हैं। बीती शाम को भी सुनीता केजरीवाल ने मुलाकात की थी।
कोर्ट ने दी है मिलने की अनुमति
पीएमएलए मामलों में विशेष अदालत ने केजरीवाल के वकीलों के अलावा उनकी पत्नी सुनीता और केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को हर दिन शाम 6-7 के बीच आधे घंटे के लिए उनसे मिलने की अनुमति दी थी।
जानें सीएम का क्या था पहला संदेश
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने जेल से जनता के लिए अपना संदेश अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के माध्यम से ही सुनाया था। इस संदेश में उन्होंने जल्द जेल से बाहर आने का भरोसा दिखाया। साथ ही, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से दिल्ली सरकार की योजनाओं को आगे चालू रखने की बात भी कही थी।
लेकिन जिस तरह उन्होंने अपना संदेश देने के लिए किसी दूसरे नेता की बजाय अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को चुना है, उससे यह संकेत मिल गए कि यदि अरविंद केजरीवाल को जेल जाने के कारण इस्तीफा देना पड़ता है, तो मुख्यमंत्री पद पर सुनीता केजरीवाल ही उनकी पहली पसंद हो सकती हैं।