पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रख बिजली कंपनी ने ई-बिल को बढ़ावा देगी। इसे लेकर टाटा पॉवर ने समझदारी की च्वाईस नाम का कैंपेन बृहस्पतिवार से लांच करेगा। ताकि बिजली उपभोक्ताओं को कागत के बिलों की जगह ई-बिल के लिए प्रेरित किया जा सके। ई-बिल रजिस्टर करने के लिए 7303482071 पर व्हाट्सएप करना होगा।
ई-बिल को बढ़ावा देने के लिए बिजली कंपनी लक्की ड्रा भी निकालेगी। तिमाही लकी ड्रॉ के माध्यम से टीवी, मोबाइल और गिफ्ट वाउचर्स दिए जाएंगे। 24 दिसंबर से 30 जनवरी के बीच इस कैंपेन का संचालन किया जाएगा। इस मुहिम से बिजली कंपनी ए-फोर साइज की करीब 2 करोड़ शीट बचा सकती है।
टाटा पॉवर के सीईओ गणेश श्रीनिवासन ने बताया कि इस तरह से 2500 पेड़ों को कटने से बचाया जा सकता है। पर्यावरण को भी बेहतर बनाने में सहयोग मिलेगा। कोरोना काल में वायरस फैलने की आशंकाभी खत्म हो जाएगी और ग्राहकोंतक बिना किसी संपर्क के डिलिवरी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि डिजिटल इंडिया मिशन में भी हम अपना सकारात्मक योगदान दे सकेंगे। दिल्ली में रहने वाले बिजली उपभोक्ता 19124 डायल कर सकते हैं और दिल्ली के बाहरसे कॉल करने वाले लोग 1800-208-9124 पर कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।