फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक, आयुष्मान को मंजूरी; CAG रिपोर्ट होगी पेश; महिला योजना पर हुआ ये फैसला

Thu, 20 Feb 2025 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू होगी। इसके अलावा सदन के पटल पर सीएजी रिपोर्ट पेश होगी। 
 
विज्ञापन
दिल्ली की मुख्यमंत्री और मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने गुरुवार रात आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी। साथ ही, विधानसभा सत्र की पहली बैठक में आप सरकार के कार्यकाल में आई सीएजी की 14 रिपोर्टों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। इसका फैसला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया। इसमें महिला सम्मान योजना पर भी चर्चा हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका।

विज्ञापन


आयुष्मान योजना होगी लागू
कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में केंद्र सरकार की लोकप्रिय और जनकल्याणकारी आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा, जिसे आप सरकार ने रोक रखा था। पहली बैठक में कैबिनेट ने इस योजना लागू करने का फैसला किया गया है। इसमें पांच लाख रुपये केंद्र सरकार और पांच लाख रुपये दिल्ली सरकार देगी। केंद्र सरकार की 70 साल की उम्र पूरी कर चुके वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त इलाज की सुविधा अब दिल्लीवालों को मिलेगी। मंजूरी के बाद योजना लागू करने की आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसका मसौदा सार्वजनिक कर दिया जाएगा। 

सदन में रखी जाएगी सीएजी रिपोर्ट
रेखा गुप्ता के मुताबिक, बैठक में आप सरकार के दौरान आई सीएजी रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई। इसकी 14 रिपोर्ट अभी लंबित हैं। विधानसभा की पहली बैठक में इसे सदन में रखा जाएगा। अभी विधानसभा की बैठक बुलाने की तारीख तय नहीं हुई है। बैठक में इस पर भी चर्चा हुई थी। अगली कैबिनेट में इसकी तारीख तय कर ली जाएगी।

महिला सम्मान योजना पर चर्चा
सीएम ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में महिला सम्मान योजना पर चर्चा हुई। बिना रजिस्ट्रेशन के योजना का फायदा लाभार्थियों तक कैसे पहुंचाया जाए इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। हमारी सरकार इस योजना के लिए जल्द मानक तय करेगी और रजिस्ट्रेशन कैसे होगा इस बारे में भी फैसला होगा। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के पहली कैबिनेट में योजना लागू किए जाने से जुड़े सवाल पर रेखा गुप्ता ने कहा कि यह हमारी सरकार है और एजेंडा हमारा है। वह हमें काम करने दें। उन्हें हमें बताने की जरूरत नहीं है। भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें हम एक-एक कर जल्दी पूरा करेंगे।

आतिशी का कैबिनेट बैठक पर तंज
कैबिनेट के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि वह पहली कैबिनेट में महिला सम्मान योजना लागू करेगी। दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही थीं कि 2500 की योजना लागू होगी, लेकिन दुख की बात यह है कि सरकार बनने के पहले दिन भाजपा ने अपने वादे तोड़ने शुरू कर दिए। पहली बैठक में महिला सम्मान योजना पास नहीं हुई। उन्होंने सवाल किया कि पहली बैठक में योजना क्यों लागू नहीं हुई। ऐसा लगता है कि दिल्लीवालों को पहले दिन से धोखा देने का भाजपा ने मन बना रखा है। होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें