फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फरीदाबाद के जंगल में मिला दिल्ली के कारोबारी का शव, पैसों के विवाद में हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: खबर फरीदाबाद के लिए भी उपयोगी है
विज्ञापन

-फरीदाबाद के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-61 स्थित जंगल में मिला शव
माल दिखाने के बहाने ले गए बल्लभगढ़, कारोबारी को बांधकर उतारा मौत के घाट
- दिल्ली पुलिस व फरीदाबाद पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में दो आरोपियों को दबोचा, पूछताछ जारी
-7 मार्च को मध्य दिल्ली के चांदनी महल एरिया से माल खरीदने स्कूटी पर निकला था मोहम्मद अरीब
-मंगलवार को क्षत विक्षत हालत में मिला शव, धड़ का निचला हिस्सा पूरी तरह जानवरों ने खाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके से लापता हुए मोहम्मद अरीब (31) की फरीदाबाद में पैसे के लेन देन के लिए हत्या कर दी गई। आरोपियों की निशानदेही पर मंगलवार शाम को अरीब का क्षत-विक्षत शव फरीदाबाद के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में सेक्टर-61 के जंगलों से बरामद हुआ। उसके धड़ के निचले हिस्से को पूरी तरह जानवरों ने खाया हुआ है।
दरअसल 7 मार्च को अरीब के गायब होने के बाद दिल्ली पुलिस जांच करते हुए आरोपी राहुल के पास पहुंची। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की। बाद में उसकी निशानदेही पर अरीब का शव बरामद हुआ।पुलिस ने बाबू नामक एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि अरीब के साथ रुपयों की लेनदेन को लेकर कुछ विवाद था। अरीब के फरीदाबाद आने के बाद वह उसे माल दिखाने के बहाने अपने साथ बल्लभगढ़ ले गए। वहां उसके हाथ बांधकर उसे मार डाला। आरोपी उसकी स्कूटी व ढाई लाख रुपये भी लूट ले गए।
विज्ञापन

अब पुलिस राहुल व बाबू से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अरीब की स्कूटी व फोन बरामद करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल शव कब्जे में लेकर फरीदाबाद के बीके अस्पताल की मोर्चरी में भेजा है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर ने बताया कि अरीब परिवार के साथ गली मंदिर वाली, कूचा चालान, दिल्ली गेट पर रहता था इसके परिवार में पत्नी तस्मीया के अलावा चार साल का बेटा और भाई व अन्य सदस्य हैं। अरीब का मशीन टूल्स का कारोबार था। अक्सर मशीन के टूल्स खरीदने के लिए वह फरीदाबाद अलग-अलग कंपनियों में जाता था।
7 मार्च को घर से निकला था

शनिवार सुबह करीब 11.45 बजे अरीब अपनी स्कूटी से निकला था। उसने पत्नी को बताया कि वह पार्टी से माल लेने के लिए फरीदाबाद जा रहा है। जाते समय तस्मीया ने अरीब को ढाई लाख रुपये दिए थे। दोपहर में अचानक अरीब का फोन बंद हो गया। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। शाम तक जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने चांदनी महल थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने उसकी सीडीआर निकाली तो पता चला कि आखिरी बाद उसकी बातचीत करावल नगर निवासी हर्ष (25) से हुई थी। टीम उसके पास पहुंची और जानकारी जुटाई।
अलीगढ़ से राहुल को दबोचा तो हुआ खुलासा

हर्ष से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस फरीदाबाद निवासी राहुल की तलाश में उसके घर पहुंची। राहुल अपने घर पर ताला लगातार लापता था। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन का पता किया तो जानकारी मिली कि आरोपी अलीगढ़ में है। दिल्ली पुलिस व फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम मंगलवार को अलीगढ़ पहुंची और राहुल को दबोचा। पुलिस की पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने शनिवार दोपहर को ही उसकी हत्या कर शव का को सेक्टर-61, आदर्श नगर, फरीदाबाद के जंगलों में ठिकाने लगा दिया था।
विज्ञापन

फरीदाबाद पुलिस करेगी जांच या दिल्ली पुलिस संशय बरकरार

अरीब की गुमशुदगी दिल्ली के चांदनी महल थाने में दर्ज हुई और उसके अपहरण का मामला भी यहीं पर दर्ज हुआ, लेकिन उसकी हत्या फरीदाबाद एरिया में हुई। उसकी हत्या की जांच फरीदाबाद पुलिस करेगी या दिल्ली पुलिस यह सवाल बना है। फिलहाल मध्य जिला पुलिस ने कहा कि अभी फरीदाबाद पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें