फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 गोलियां बरसाकर की व्यवसायी की हत्या, पिता बोले- ‘जेल से दीपक तितर मांग रहा था 50 लाख की रंगदारी’

Fri, 21 Feb 2020 10:17 AM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
gang war in delhi - फोटो : अमर उजाला
रोहिणी जिले के कंझावला में बुधवार रात की गई प्रॉपर्टी डीलर अंचिल की हत्या के मामले में उसके पिता राजबीर ने आरोप लगाया है कि बेटे व उनको लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।
विज्ञापन

2 of 5
gang war in delhi - फोटो : अमर उजाला
बेटे पर 50 लाख रुपये रंगदारी देने का दबाव बनाया जा रहा था। रुपये न देने पर पूरे परिवार को खत्म करने व गांव में न रहने देने की धमकियां दी जा रही थीं। राजबीर ने आरोप लगाया कि जेल में बंद दीपक तितर उसके परिवार पर लगातार दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
gang war in delhi - फोटो : अमर उजाला
परिवार ने उस पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिन में अंचिल ने तेजी से अपने कारोबार में तरक्की की थी।

4 of 5
gang war in delhi - फोटो : अमर उजाला
वह विवादित प्रॉपर्टी का सौदा भी करने लगा था। इसको लेकर उसकी रंजिश भी बढ़ती जा रही थी। अप्रैल 2019 में उसने गांव के ही एक युवक को गोली मार दी थी, जिसमें उसकी गिरफ्तारी हुई थी। दिसंबर में ही वह जेल से छूटकर आया था। दूसरी ओर अंचिल का भाई सचिन ठाकुर भी प्रॉपर्टी का काम करता है। 2013 में वह भी हत्या के प्रयास में दीपक माजरा के साथ जेल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gang war in delhi - फोटो : अमर उजाला
जेल में भी दोनों भाइयों की कुछ बदमाशों से ठन गई थी। दीपक उससे रंगदारी की मांग कर रहा था। कई बार उसने फोन कर अंचिल को धमकाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें