फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राजधानी में व्यस्त समय में बढ़ेंगी बसें, डीटीसी 5,800 बसों के लिए बना रहा है नया टाइम टेबल

Wed, 11 Mar 2026 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

व्यस्त समय में बसों की आवृत्ति बढ़ाई जाएगी और कई प्रमुख रूटों पर बसें हर 30 मिनट की बजाय 15 मिनट के अंतराल पर चलाई जा सकती हैं। 
विज्ञापन
demo - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बसों का इंतजार कम करने के लिए दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (डीटीसी) बस संचालन का नया टाइमटेबल बनाने पर काम कर रहा है। इसके तहत व्यस्त समय में बसों की आवृत्ति बढ़ाई जाएगी और कई प्रमुख रूटों पर बसें हर 30 मिनट की बजाय 15 मिनट के अंतराल पर चलाई जा सकती हैं। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, हाल ही में दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टीमॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस) के तहत संचालित करीब 2,500 बसों का संचालन डीटीसी के पास आने के बाद अब निगम लगभग 5,800 बसों के पूरे नेटवर्क के लिए नया परिचालन प्लान तैयार कर रहा है। अब तक डीटीसी और डीआईएमटीएस की बसें अलग-अलग संचालन व्यवस्था के तहत चलती थीं। इस कारण कई बार दोनों एजेंसियों की बसें एक ही रूट पर लगभग एक ही समय पर पहुंच जाती थीं, जबकि दूसरे समय अंतराल में यात्रियों को बस के लिए इंतजार करना पड़ता था।

अधिकारियों का कहना है कि सभी बसों का संचालन एक व्यवस्था में आने से अब रूट और समय का बेहतर समन्वय किया जा सकेगा। नए टाइमटेबल में उन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है जहां यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इनमें पुरानी दिल्ली से महरौली, कपासहेड़ा, बदरपुर, मोलड़बंद, नरेला और नजफगढ़ जैसे रूट शामिल हैं। नई योजना के तहत यात्रियों की मांग के आधार पर बसों का संचालन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच, जब यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम होती है, बसों की आवृत्ति घटाई जा सकती है।
विज्ञापन


विभाग की समीक्षा में यह भी सामने आया है कि सुबह 5 बजे से बसें चलने के बावजूद शुरुआती समय में कई बसें खाली चलती हैं। ऐसे में प्रस्ताव है कि सुबह के शुरुआती समय में बसों की संख्या थोड़ी कम रखी जाए और सुबह 6 बजे के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें