फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सुसाइड नोट और कुत्ते का पट्टा खोलेगा एक ही घर में लटके मिले 11 लोगों की मौत का हर राज

Sun, 01 Jul 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी के संत नगर में रविवार सुबह एक घर से संदिग्ध स्थिति में 11 शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इनमें 7 महिलाएं और 4 पुरुष के शव हैं। कुछ लोगों के हाथ पैर बंधे हुए हैं, कुछ लोगों की आंखों पर पट्टी भी बंधी हुई मिली है। मामले की जांच पुलिस से क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। 

विज्ञापन


एक ही घर में 11 लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घर में हाथ से लिखे गए अधूरे सुसाइड नोट नोट्स मिले हैं। शव जिस हालत में मिले हैं वह परिवार के आध्यात्मिक/रहस्यमय प्रथाओं के पालन की ओर इशारा करते हैं। 

जिस तरह शवों के मुंह पर टेप लगाई गईं हैं और उन्हें बांधा गया है वह हाथ से लिखे गए नोट्स की परिस्थितियों से मिलती हैं। पुलिस ने कहा कि वह इन कड़ियों को जोड़कर आगे की जांच करेंगी। 
विज्ञापन


इसके साथ ही जांच टीम को उम्मीद है कि सुसाइड नोट और कुत्ते के पट्टे पर मिले फिंगरप्रिंट की मदद से मौत की असली वजहों का पता लगा सकेगा।
 



बता दें कि सभी शव बुराड़ी के संत नगर में गली नंबर 24 में गुरुद्वारे के पास स्थित एक घर से बरामद किए गए हैं। जिस घर से शव बरामद किए गए हैं, वह दो मंजिला है। खबर के मुताबिक मरने वाले लोग दो भाइयों के परिवार से थे। 

पुलिस ने बताया कि पुलिस के अनुसार ये लोग मूलतः राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं। यह परिवार इस इलाके में पिछले 22-23 सालों से रह रहा था। परिवार के लोगों का दूध और प्लाईवुड की दुकान है। साथ में एक किराने की एक दुकान भी थी। 

पुलिस ने बताया कि 11 लोगो के परिवार में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं। दो लड़के करीब 16 से 17 साल के थे। मृतकों में एक बुजुर्ग मां और बहनें शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक 10 लोग फंदे से लटके मिले हैं जबकि एक बुजुर्ग महिला का गला दबाया हुआ है। पुलिस का मानना है कि इस महिला की हत्या की गई है। 10 लोग जो फंदे से लटके मिले हैं वह सभी फर्स्ट फ्लोर पर मिले हैं।

 

 

विज्ञापन

हत्या की ओर हो रहा इशारा

11 deadbody
पुलिस को हत्या की आशंका इसलिए हो रही है क्योंकि घर की सबसे बुजुर्ग महिला का मर्डर गला दबाकर किया गया है। पड़ोसियों ने बताया कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। ऐसे में सवाल उठता है कि आत्महत्या करने से पहले परिवार निश्चित तौर पर दरवाजा अंदर से बंद लेता, ताकि उन्हें ऐसा करने से कोई रोक न पाए।

लोगों ने बताया कि बीती रात परिवार आम रोज की तरह रात करीब 11.45 बजे दुकान बंद किया था। उस समय उन्हें देखकर कोई ऐसी बात की आशंका नहीं हुई। बुजुर्ग महिला के अलावा सभी लाशें रेलिंग से एक ही जाली की रस्सी से लटकती मिली हैं।

रेलिंग से लटके 10 डेडबॉडी की आंख पर पट्टी बंधी मिली है। ऐसे में एक सवाल और उठता है कि जब पूरा परिवार आत्महत्या करना चाहता था तो आंख पर पट्टी बांधने की क्या जरूरत थी। यहां तक की कुछ शवों के हाथ-पैर भी बंधे मिले हैं और मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 11 लोगों का शव एक साथ मिलना काफी दुखद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें