सौरभ का आरोप है कि दोनों सचिव केंद्र के इशारे पर काम कर रहे हैं। यह दिल्ली के खिलाफ षड्यंत्र है। मैं जानना चाहता हूं एलजी से क्या वो शाम तक वित्त और मुख्य सचिव को नौकरी से निकालेंगे। नहीं निकालेंगे क्योंकि यह सब केंद्र के इशारे पर हो रहा है।
सौरभ ने पूछा कि यह कैसी सांविधानिक व्यवस्था है कि जो बजट इतना गुप्त होता है, वह बजट केंद्र सरकार के पास क्यों जाएगा। आखिर कोई केंद्र का बाबू दिल्ली की चुनी हुई सरकार से ऊपर कैसे हो सकता है। यह सांविधानिक व्यवस्था नहीं हो सकती, यह कैसे संभव है। यह गैरकानूनी और गैरसांविधानिक है।
सौरभ ने कहा कि यह झूठ कहा जा रहा है कि कैपिटल एक्सपेंडीचर कम है और विज्ञापन का ज्यादा है। यह सरासर झूठ है।