फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weathr: दिल्ली-NCR में बारिश ने लौटाई सर्दी, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े; जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Tue, 21 Mar 2023 08:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Today Weather Report Delhi: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को बारिश का दौर शुरू हुआ था, इस कारण से रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम हुई झमाझम बारिश व ठंडी हवा से अधिकतम तापमान 32 से गिरकर 27 डिग्री तक पहुंच गया है। इस कारण सुबह-शाम की ठंड लौट आई है। तापमान में हुई गिरावट ने एक बार फिर से लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर कर दिया है। मौसम का ऐसा मिजाज अभी 25 मार्च तक बना रहेगा। पूरे सप्ताह बादल छाए रहने व 24 मार्च को एक बारिश होने की संभावना है। उसके बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

विज्ञापन

 


 

सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि लोदी रोड में 25.6 डिग्री सेल्सियस व रिज में 26 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिल्ली के मुकाबले में एनसीआर के इलाके ज्यादा ठंडे रहे। फरीदाबाद सबसे ठंडा रहा यहां अधिकतम तापमान 23.7, नोएडा में 24.9 गुरूग्राम में तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को बारिश का दौर शुरू हुआ था, इस कारण से रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण मौसम में यह बदलाव हुआ है। अभी एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर मैदानी इलाकों में 24 मार्च को देखने को मिलेगा। इस कारण से बारिश का एक और दौर शुरू होगा, जबकि 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। 

विभाग ने 21 मार्च से 22 मार्च तक अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 23 मार्च को तापमान 30 डिग्री तक पहुंचेगा। उसके बाद 24 मार्च से 26 मार्च तक अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन

11 साल का टूटा रिकॉर्ड
मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश व ओले को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इस कारण कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तक 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 27.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह 11 सालों में 20 मार्च का सबसे कम अधिकतम तापमान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें