फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से बात करने की दी खौफनाक सजाः पहले लाठी-डंडों से पीटा, भागा तो दौड़ा-दौड़ाकर मारा

Thu, 27 Aug 2020 05:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
clash
विज्ञापन

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में 15 साल के किशोर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल किशोर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। किशोर के पिता का आरोप है कि उसके बेटे पर इसलिए हमला किया गया है क्योंकि लॉकडाउन के दौरान वह अपने कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की से फोन पर बात कर रहा था।

विज्ञापन


लड़की के भाई व उसके दोस्तों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस पीड़ित के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 15 साल का किशोर अपने परिजनों के साथ फरीदपुरी, आनंदपर्वत में रहता है। उसके पिता रेलवे में कार्यरत हैं।

पुलिस को दिए बयान में किशोर के पिता ने बताया कि 25 अगस्त की शाम वह ड्यूटी से घर लौटा। अपने बेटे को घायल अवस्था में देखकर उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया। किशोर के पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी लेकिन दर्द की वजह से किशोर ने बयान नहीं दिया।
विज्ञापन


किशोर ने पिता बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसका बेटा अपनी कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की से फोन पर पढ़ाई को लेकर बात करता था। उसके भाई को यह पसंद नहीं थी। 25 अगस्त को लड़की का भाई तीन दोस्तों के साथ उसके घर पर आया और बातचीत करने के बहाने बेटे को घर से बाहर बुलाकर उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी। वह अपनी जान बचाकर भागा तो आरोपियों से दौड़ा-दौड़ा कर उसकी पिटाई कर अधमरा कर दिया। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें