फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक थप्पड़ की कीमत जान देकर चुकाई: दिल्ली में बेरहमी से कत्ल, बदले की आग में जल रहा था नूर; तौहीद का उठा जनाजा

Sun, 05 Jul 2026 07:08 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि कुछ समय पहले तौहीद का नूर हसन और शाहनवाज से विवाद हुआ था। उस विवाद के दौरान तौहीद ने कथित तौर पर नूर हसन को थप्पड़ मार दिया था और शाहनवाज को धमकी दी थी। इसी अपमान का बदला लेने के लिए तीनों ने साजिश रची।
विज्ञापन
दिल्ली में युवक की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में पुरानी रंजिश और मारपीट का बदला लेने के लिए तीन युवकों ने एक 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

पार्क के पास लहूलुहान हालत में मिला था युवक
पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह न्यू सीलमपुर निवासी तौहीद (20) जेपीसी अस्पताल के पास डीडीए पार्क के पास गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
स्थानीय खुफिया जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस को पता चला कि घटना से कुछ समय पहले तौहीद का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। सबूतों के आधार पर पुलिस ने शनिवार रात को ही सीलमपुर निवासी तीन आरोपियो- शाहनवाज (21), नूर हसन (20) और अनस (21) को दबोच लिया।

थप्पड़ मारने और धमकी देने का बदला लेना चाहते थे आरोपी
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि कुछ समय पहले तौहीद का नूर हसन और शाहनवाज से विवाद हुआ था। उस विवाद के दौरान तौहीद ने कथित तौर पर नूर हसन को थप्पड़ मार दिया था और शाहनवाज को धमकी दी थी। इसी अपमान का बदला लेने के लिए तीनों ने साजिश रची और तौहीद को बहला-फुसलाकर पार्क में बुलाया, जहां उन्होंने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन

वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। रिकॉर्ड खंगालने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी शाहनवाज पहले भी डकैती/लूट के एक मामले में शामिल रहा है। बाकी के दो आरोपियों (नूर हसन और अनस) का अब तक कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

वर्तमान स्थिति
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पूरे घटनाक्रम को पूरी तरह से स्पष्ट करने के लिए मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें