छात्रा के परिजनों ने चाणक्यपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वारदात दिसंबर के आखिरी दिनों की है। आरोपी छात्र ने छात्रा के साथ क्लासरूम में अश्लील हरकतें की और दूसरे छात्रों ने अश्लील हरकतें करते हुए फोटो खींचे।
आरोपियों ने छात्रा को किसी को कुछ भी बताने से इंकार किया। जब छात्रा की स्कूल मे बदनामी होने लगी तो उसने परिजनों को पूरी बात बताई। छात्रा का कहना है कि आरोपियों ने दिसंबर के मध्य भी उसके साथ इस तरह की हरकतें की थी।
छात्रा के परिजनों की शिकायत पर चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने 31 दिसंबर को पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने छात्रों का मोबाइल जब्त कर लिया था। पुलिस को इस बात का डर सता रहा है कि आरोपी छात्रों ने पीड़िता की फोटो वायरल तो नहीं कर दी हो।
मामले में पुलिस गूगल की मदद ले रही है। हालांकि आरोपी छात्रों का कहना था कि उन्होंने मोबाइल से फोटो डिलीट कर दी थी। मामले की जांच लिए चाणक्यपुरी थाने की विशेष टीम बनाई गई है। अभी स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में स्कूल की तरफ से जानकारी नहीं मिल पाई थी।