फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक प्रेमियों के लिए दिल्ली बुक फेयर शुरू, महात्मा गांधी हैं मेले का थीम

Thu, 12 Sep 2019 08:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • इस मेले में सवा सौ से ज्यादा प्रकाशक और कंपनियां अपनी किताबें लेकर पहुंचे हैं
  • इस मेले के साथ ही स्टेशनरी फेयर की शुरुआत भी हो गई है
  • प्रगति मैदान में पुस्तक और स्टेशनरी मेला 15 सितंबर तक चलेगा
विज्ञापन
book fair - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुस्तक प्रेमियों के लिए किताबों के मेले का आगाज बुधवार को प्रगति मैदान में हो गया है। फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स (एफआईपी) की ओर से आयोजित इस मेले में सवा सौ से ज्यादा प्रकाशक और कंपनियां अपनी किताबें लेकर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को मेले का उद्घाटन इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) के कार्यकारी निदेशक राजेश अग्रवाल ने किया। इस दौरान एफआईपी के अध्यक्ष आरके मित्तल, आईटीपीओ के महाप्रबंधक आशुतोष वर्मा और प्रकाशक मौजूद थे।

इस बार इस मेले की थीम ‘150 साल : महात्मा गांधी’ को बनाया गया है। इस मेले के साथ ही स्टेशनरी फेयर की शुरुआत भी हो गई है। प्रगति मैदान में पुस्तक और स्टेशनरी मेला 15 सितंबर तक चलेगा। 
विज्ञापन


इसका उद्देश्य पढ़ने की संस्कृति को विकसित करते हुए व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना है। इसमें ऑन द स्पॉट पेटिंग प्रतियोगिताएं, सेमिनार व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मेले में प्रवेश निशुल्क रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें