फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi blast: जैश ने भेजे थे बम बनाने के 40 वीडियो, आशंका- अल फलाह विवि की लैब से सफेदपोश चोरी कर रहे थे केमिकल

Sat, 22 Nov 2025 03:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद के धौज और फतेहपुर तगा में विस्फोटक जमा करने के साथ दिल्ली धमाके का कनेक्शन आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है। पाकिस्तान से जैश के हैंडलर ने डॉ. मुज्जमिल गनई और डॉ. उमर को बम बनाना सिखाने के लिए 40 से ज्यादा वीडियो भेजे थे। 
 
विज्ञापन
अल फलाह यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा एजेंसियां पता लगा रही हैं कि दिल्ली बम धमाके और देश के अन्य हिस्सों को दहलाने की साजिश अल फलाह विश्वविद्यालय की लैब में तो नहीं रची जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक, फरीदाबाद के धौज और फतेहपुर तगा में विस्फोटक जमा करने के साथ दिल्ली धमाके का कनेक्शन आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है। पाकिस्तान से जैश के हैंडलर ने डॉ. मुज्जमिल गनई और डॉ. उमर को बम बनाना सिखाने के लिए 40 से ज्यादा वीडियो भेजे थे। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया,  मुज्जमिल और उमर को जम्मू के शोपियां के रहने वाले मौलवी इरफान अहमद ने मिलवाया था। इसके बाद सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल तैयार किया था और कई डॉक्टरों को इससे जोड़ा गया। दिल्ली धमाका भी इसी मॉड्यूल का हिस्सा था। इस बीच,  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर लैब, ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी वार्ड, जनरल वार्ड, इमरजेंसी का निरीक्षण किया। आशंका है कि लैब से केमिकल चोरी किया जा रहा था। 

महाराष्ट्र पुलिस टीम भी विश्वविद्यालय परिसर में जांच करने पहुंची। बताया जा रहा है कि यहां से पास हुए कई एमबीबीएस डॉक्टर महाराष्ट्र में काम कर रहे हैं। सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने की आशंका में पुलिस अब उनके संपर्क खंगाल रही है। 
विज्ञापन


यूरिया से अमोनियम नाइट्रेट बनाने का सीखा तरीका 
सूत्रों के अनुसार, जैश हैंडलर के भेजे वीडियो देखने के बाद डॉ. मुज्जमिल, उमर व उसके साथी यूरिया से विस्फोटक बनाने के लिए अमोनियम नाइट्रेट निकालने का काम करने लगे। नूंह में आटा-चक्की में यूरिया को पीसकर इलेक्ट्रिकल मशीन से अमोनियम नाइट्रेट को रिफाइन कर धौज और फतेहपुर तगा में स्टोर किया गया था। ये मशीनें टैक्सी ड्राइवर के घर से पुलिस ने बरामद कर ली हैं। 

कश्मीर के अस्पतालों में डॉक्टरों के लॉकर खंगाले
सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल की जांच में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को गांदरबल, कुपवाड़ा और श्रीनगर के अस्पतालों में डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ के लॉकरों को खंगाला। जांच का मकसद गैर-कानूनी या खतरनाक सामान के भंडारण को रोकना है।  कर्मियों को निर्देश दिए गए कि लॉकर का इस्तेमाल सिर्फ आधिकारिक कार्यों के लिए किया जाए। 

हथियारों का जखीरा बरामद
पुलिस व सेना ने कश्मीर के हंदवाड़ा में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम करते हुए नियंत्रण रेखा के पास हथियारों का जखीरा पकड़ा है। नौगाम सेक्टर में बरामद हथियारों में अमेरिकी एम4 कार्बाइन असाॅल्ट राइफल, 4 मैगजीन, 2 एम सीरीज की असाॅल्ट राइफल, 3 मैगजीन, 2 पिस्तौल, 2 हैंड ग्रेनेड और कुछ कारतूस शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें