डॉ. उमर पिछले साल से आत्मघाती हमलावर की तलाश में था
जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि डॉ. उमर नबी पिछले साल से ही आत्मघाती हमलावर की तलाश में था। उमर इस षड्यंत्र को लगातार आगे बढ़ा रहा था। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड से पकड़े गए जसीर ने पूछताछ में यह खुलासा किया था।
हवाला से आए 20 लाख
जांच एजेंसियों ने डॉ. उमर, डॉ. मुजम्मिल गनई और डॉ. शाहीन से जुड़े 20 लाख रुपये के मनी ट्रेल का खुलासा भी किया था। सूत्रों ने बताया था कि यह रकम हवाला के जरिये जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर ने भेजी थी।