धमाके से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्कूल की दीवार में बड़ा होल हो गया था। बम धमाके में विस्फोटक का उपयोग किया गया था। घटनास्थल पर काफी मात्रा में सफेद पाउडर बिखरा मिला था।
विस्फोट के कारण स्कूल की बाउंड्री वॉल में छेद होने के साथ ही सीआरपीएफ स्कूल के सामने की दुकानों के खिड़की के शीशे और साइनबोर्ड भी टूट गए थे। धमाके के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) समेत केंद्रीय एजेंसियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान, साइट के पास एक सफेद पाउडर बिखरा हुआ पाया गया था।