अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले और उनके कारण राजनीतिक पचड़ों में पड़ने वाले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपने एक बयान के बाद फिर मुसीबत में घिर गए हैं। बड़ी मुश्किल से माफी मांगकर अपने ऊपर से उन्होंने सभी मानहानि के केस खत्म किए थे लेकिन अपने हालिया बयान से वह फिर मानहानि केस के चक्कर में फंस गए हैं।
दरअसल आम आदमी पार्टी काफी लंबे समय से दावा कर रही है कि दिल्ली के लाखों वोटरों का नाम साजिश के तहत मतदाता सूची से हटा दिया गया। इस मामले में पार्टी के कई नेताओं समेत सीएम अरविंद केजरीवाल भी ऐसे आरोप लगाते रहते हैं।
इसी क्रम में सीएम केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी ने अग्रवालों का नाम वोट लिस्ट से हटा दिया है। उनके इसी बयान के खिलाफ बीजेपी नेता राजीव बब्बर ने पटियाला हाउस कोर्टम में दिल्ली बीजेपी की तरफ से मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली है।