फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने झुग्गी बस्ती में बिताई रात, जाने वजह

Mon, 02 Jan 2017 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
झुग्गी में मनोज त‌िवारी ने ब‌िताई रात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा झुग्गी बस्तियों व पुनर्वास बस्तियों में विकास कार्य के पोल-खोल अभियान में जुट गई है। दिल्ली सरकार के दावों की सच्चाई जानने के लिए भाजपा कार्यकर्ता इन बस्तियों में रात गुजारने का कार्यक्रम शुरू कया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी खुद इंद्रपुरी की झुग्गी झोपड़ी में जनता के बीच रहकर स्थिति से अवगत हुए।
विज्ञापन


नव वर्ष के पूर्व संध्या पर मनोज तिवारी ने इंद्रपुरी गैस गोदाम झुग्गी बस्ती में ही रात गुजारा। इसके पूर्व तिवारी ने सार्वजनिक नलकूप से पानी भर रही महिलाओं से बातचीत की।

तिवारी का कहना था कि महिलाओं ने शिकायत रखी कि पानी सप्ताह में चार ही दिन आता है और इस ठंड के महीने में भी मध्य रात्रि में बाद पानी आता है जिससे भारी असुविधा होती है। मनोज राम की झुग्गी में तिवारी ने चाय पर चर्चा की फिर बस्ती में गए जहां महिलाओं के लिए स्नानघर के अभाव व गंदे शौचालयों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

झुग्गी में मनोज त‌िवारी ने ब‌िताई रात - फोटो : अमर उजाला
शनिवार देर रात तिवारी पूसा, राजेन्द्र नगर, टोडापुर एवं नारायणा की लगभग एक दर्जन से अधिक सेवा बस्ती के लोगों से मिले। रात गुजारने के बाद तिवारी स्थानीय बच्चों से उनकी जीवनचर्या पर बातचीत की। जहां उन्हें सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के अभाव से अवगत किया गया। रविवार को तिवारी आंगनबाड़ी समुदाय केंद्र से अवगत हुए।

झुग्गी बस्तियों के दौरे से लौटे मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकारी की झुग्गी एवं पुनर्वास बस्तियों में विकास कार्य के दावों की सच्चाई जानने गया था। दावे बिलकुल सच्चाई से अलग है।

भाजपा का प्रयास यह है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। गैस गोदाम झुग्गी बस्ती की चौपाल पर बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने काफी शिकायत की। यहां तिवारी ने भीम ऐप की उपयोगिता से लोगों को अवगत किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें