फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकामी छिपाने के लिए हरियाणा पर दोष मढ़ रहे केजरीवाल: मनोज तिवारी

Tue, 03 Jul 2018 10:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन शुरू करने पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पानी की समस्या से जूझ रही है और वह अपनी नाकामी छुपाने के लिए हरियाणा सरकार पर दोष मढ़ रहे हैं। हरियाणा से पूरा पानी मिल रहा है और वह समय-समय पर पानी में बढ़ोतरी भी कर रहा है।

विज्ञापन


मनोज तिवारी ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में एक आरटीआई का हवाला देते हुए कहा कि हर साल हरियाणा सरकार दिल्ली को पानी बढ़ाकर दे रही है। आरटीआई के मुताबिक, हरियाणा ने दिल्ली को 2014 में 4 लाख 65 हजार मिलियन लीटर पानी दिया है, जो वर्ष 2013 से 6000 मिलियन लीटर ज्यादा था। 2015 में बढ़कर पांच लाख 15 हजार मिलियन लीटर पानी मिला। वर्ष 2016 में दिल्ली को हरियाणा से पांच लाख 46 हजार मिलियन लीटर पानी मिला। वर्ष 2017 में पांच लाख 72 हजार मिलियन लीटर पानी पानी मिला है। इस साल छह लाख मिलियन पानी ज्यादा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिल्ली जल बोर्ड संभालने से पहले वह फायदे में था, लेकिन अब 800 करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने इसका कारण पूछा। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं होने के कारण काम नहीं कर पाने के तर्क पर उन्होंने कहा कि वह एक अधिकारी रहे हैं और उन्हें मालूम है कि अधिकारी कैसे काम करते हैं। इसके बावजूद उनकी अधिकारियों से नहीं बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें