फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने गृहमंत्री को लिखा लेटर, अधिकारियों की नियुक्ति व तबादले पर जताई आपत्ति

Tue, 03 Jul 2018 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार में वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति व तबादले के मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर आपत्ति की है। केजरीवाल ने उनकी बगैर जानकारी में लाए उनके अधीन काम करने वाले अधिकारियों के फेरबदल पर आपत्ति जताते हुए गुजारिश की है कि इस मामले में राजनाथ सिंह उपयुक्त निर्देश जारी करें।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि किसी भी मुख्यमंत्री के अधीन काम करने वाले अधिकारियों की नियुक्ति उसकी मर्जी पर निर्भर करती है।

इससे सरकार को काम करने में सहूलियत होती है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली में ऐसा नहीं हो रहा है। केजरीवाल के मुताबिक, बगैर उनकी मर्जी के न सिर्फ अधिकारियों की नियुक्ति हो रही है, बल्कि बेहतर काम करने वाले अधिकारियों का तबादला भी उनकी जानकारी के बिना कर दिया जाता है। अपने पत्र में उन्होंने कई अधिकारियों के नाम का भी जिक्र किया है। अरविंद केजरीवाल ने राजनाथ सिंह से गुजारिश की है कि इस बारे में जरूरी कदम उठाएं। अपने मंत्रालय में के अधिकारियों को निर्देश दें कि बिना मुख्यमंत्री की जानकारी में लाए तबादला या नियुक्ति न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें