फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्वीटर चौपाल: दिल्ली के पूर्ण राज्य पर पूछे सवाल, मनोज तिवारी ने दिए जवाब

Fri, 29 Mar 2019 07:26 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
लोगों के जवाब देते मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। गुरुवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्विटर चौपाल के जरिये दिल्ली के लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर कई सवाल सामने आए।
विज्ञापन


इनके जवाब में मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही सबसे बड़े दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में परिवहन व्यवस्था, सड़के, सीसीटीवी, बसों में मार्शल, महिला सुरक्षा, आयुष्मान भारत योजना और सवर्णों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए दिल्ली के पूर्ण राज्य होने की जरूरत नहीं है फिर केजरीवाल सरकार ने इन योजनाओं को क्यों रोका है?

चौपाल में लोगों ने मनोज तिवारी ने करीब 1700 सवाल पूछे साथ ही सुझाव भी दिए। इनमें से एक राजधानी के प्रदूषण को लेकर भी सवाल था, जिस पर तिवारी ने कहा कि दिल्ली की सत्ता में एक ऐसी नकारात्मक सरकार है जो अपनी गलती मानने को तैयार नहीं होती है।
विज्ञापन


प्रदूषण के उपाय के लिए दिल्ली सरकार काम करना ही नहीं चाहती है। 9 हजार करोड़ रुपये बतौर पर्यावरण शुल्क दिल्ली की जनता से वसूला गया लेकिन उसका प्रयोग नहीं किया। दिल्ली सरकार के बजट से 11 हजार करोड़ रुपये हर साल बिना खर्च किए ही लैप्स हो रहे हैं।
विज्ञापन

तिवारी ने 2014 में भाजपा के घोषणापत्र पर किये सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने बतौर सांसद अपने उत्तर-पूर्वी संसदीय क्षेत्र को जाम व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सड़कों का निर्माण कार्य कराया। मेट्रो रेल क्षेत्र में लेकर आये और चौथे फेज की मेट्रो का निर्माण शुरू भी हो चुका।

सिग्नेचर ब्रिज का वायदा किया था, उसे समय पर पूरा भी कराया। बुराड़ी में दो केंद्रीय विद्यालय सहित 13 स्कूलों का निर्माण हुआ है। चौपाल के दौरान सीलिंग को लेकर पूछे सवाल पर तिवारी ने कहा कि भाजपा सीलिंग के खिलाफ है। इसलिए उन्होंने खुद आगे आकर सीलिंग के खिलाफ लड़ाई भी लड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें