फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष के घर पर हमला, मनोज तिवारी ने लगाया जानलेवा साजिश का आरोप

Mon, 01 May 2017 02:06 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
मनोज तिवारी, बीजेपी अध्यक्ष, दिल्ली - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के घर देर रात हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि दिल्ली स्थित उनके आवास पर करीब चार लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त मनोज तिवारी आवास पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने इस घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-MCD चुनाव में हार पर केजरीवाल ने मानी गलती, तो तिवारी बोले- गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग
लूट की वारदात पर तिवारी ने कहा कि ये जानलेवा हमला है। उन्होंने कहा, " ये जानलेवा हमला है, मेरे दो लोग घायल हैं। इस घटना को एक बड़ी षड्यंत्र बताते हुए तिवारी ने कहा कि इसमें पुलिस भी शामिल हो सकती है, इसलिए किसी को नहीं छोड़ना चाहिए। हमलावर तेजी से मनोज तिवारी का नाम लेकर उन्हें गालियां भी दे रहे थे।

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब 7-8 लोग इस घटना में शामिल थे। उनके इरादे के पीछे का कारण नहीं पता लेकिन वो बहुत बदत्तमीज थे, उन्हें पुलिस का डर नहीं था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-दिल्‍ली में प्रचंड जीत के ‌बाद भी क्या इन 5 चुनौतियों का सामना कर पाएगी बीजेपी  #WATCH: CCTV footage from the premises of Delhi BJP Chief Manoj Tiwari's residence, before his house in the capital was ransacked pic.twitter.com/GyZNb0qp1T — ANI (@ANI_news) May 1, 2017
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें