फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर चली गई है, लेकिन मुख्यमंत्री को इसकी परवाह नहीं है: भाजपा

Sun, 24 May 2020 03:14 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली सरकार द्वारा कोरोना से मृत मरीजों की संख्या के आंकड़ों को छिपाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर अब दिल्ली भाजपा भी केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई है। 

विज्ञापन


रविवार को दिल्ली भाजपा ने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से कहा कि दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर चली गई है, लेकिन मुख्यमंत्री को इसकी परवाह नहीं है। वो खुद ही अपनी खामियों को छिपाने के लिए झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं।

भाजपा ने मांग उठाई कि केजरीवाल कोरोना से हुई मौत के आंकड़ों को छिपाना बंद करें और असली आंकड़ों को सार्वजनिक करें।

वहीं दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने भी यह आरोप लगाया है कि राजधानी में कोरोना से मृत लोगों की असल संख्या और दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में भारी अंतर है। 
विज्ञापन


एसडीएमसी ने कहा कि हमने दिल्ली सरकार को आधिकारिक आंकड़ा भेजा था, लेकिन उनकी ओर से इसे क्यों छिपाया जा रहा है इस बारे में हमें जानकारी नहीं है। अगर सरकार सही आंकड़े बताएगी तो दिल्ली के लोग अधिक सावधान रहेंगे। लोगों को सच्चाई पता होनी चाहिए।

आंकड़ों को छिपाने से दिल्ली की जनता के साथ धोखा होगा। लोगों को सही जानकारी होगी तभी वे सख्ती से नियमों का पालन करेंगे। 

हालांकि दिल्ली सरकार द्वारा अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इससे पहले भी दिल्ली सरकार पर मौत का आंकड़ा छिपाने के आरोप लगे थे। कहा गया था कि अस्पताल द्वारा दिए जा रहे आंकड़े और दिल्ली सरकार द्वारा जारी की जा रही हेल्थ बुलेटिन में काफी अंतर है।
विज्ञापन


हालांकि इसके बाद सरकार ने बुलेटिन में संशोधन कर दोबारा आंकड़े जारी किए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें