फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : बेल्जियम के डिप्लोमेट ने लगाए थे इस्राइल के पीएम के खिलाफ वांटेड वाले पोस्टर, इसलिए किया ये काम

Fri, 06 Jun 2025 07:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने पोस्टर लगाने वाले डिप्लोमेट को पकड़ लिया, हालांकि राजदूत होने की वजह से न ही पूछताछ की और न ही उन्हें हिरासत में लिया गया।  
विज्ञापन
demo - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ वांटेड वाले पोस्टर बेल्जियम के डिप्लोमेट ने लगाए थे। दिल्ली पुलिस ने पोस्टर लगाने वाले डिप्लोमेट को पकड़ लिया, हालांकि राजदूत होने की वजह से न ही पूछताछ की और न ही उन्हें हिरासत में लिया गया।  

विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्रालय और विदेश मंत्रालय को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्राइल प्रधानमंत्री के वांटेड होने के पोस्टर लगाने की घटना 26 मई की है। इसका पता तब चला जब चाणक्यपुरी थाने के पुलिसकर्मियों ने मालचा मार्ग पर बिजली के खंभों पर ये पोस्टर देखें। 

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि आरोपी बेल्जियम एंबेसी से आया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार डिप्लोमेंट ने ये नहीं बताया कि उसने प्रधानमंत्री के विवादित पोस्टर क्यों लगाए है। 
विज्ञापन


उसने ये कहा कि वह यूरोपीय देशों से हमदर्दी रखता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि फुटेज में नीली शर्ट और काली पतलून पहने एक शख्स सुबह करीब 5.30 बजे साइकिल से आया और उसने ही बिजली के खंभे पर पोस्टर लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें