फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एसीपी किरण पाल राणा की अगुवाई में दिल्ली बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
- रायपुर में आयोजित हुई ऑल इंडिया मास्टर्स वॉलीबॉल चैंपियनशिप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। रायपुर में आयोजित 5वीं ऑल इंडिया मास्टर्स वॉलीबॉल चैंपियनशिप में दिल्ली मास्टर्स (40+) टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। टीम का नेतृत्व पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी और वर्तमान में दिल्ली पुलिस में एसीपी किरण पाल राणा ने किया, जिनके अनुभव ने टीम को मजबूती दी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, केरल, दुबई, अबू धाबी और मेजबान छत्तीसगढ़ समेत कुल 9 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में दिल्ली का मुकाबला छत्तीसगढ़ से हुआ, जिसमें टीम ने शानदार तालमेल और दमदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। खिलाड़ियों ने बेहतरीन डिफेंस और सटीक स्मैश से मैच पर पकड़ बनाए रखी। किरण पाल राणा के अंतरराष्ट्रीय अनुभव का टीम को पूरा लाभ मिला। उनकी कप्तानी में टीम ने अनुशासन और एकजुटता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सभी ने इस सफलता का श्रेय टीमवर्क व मेहनत के साथ ही नव-नियुक्त सीईओ कुलदीप वत्स और अध्यक्ष सरोज शर्मा को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें