फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को आएगा बवाना उपचुनाव का रिजल्ट, पूरी प्रक्रिया की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग

Sun, 27 Aug 2017 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
EVM
विज्ञापन
दिल्ली के बवाना विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए जनता के फैसले का सोमवार को पता चल जाएगा। बीते 23 अगस्त के मतदान की गणना 28 अगस्त को होगी। 
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। 9 बजे तक पहले चरण के मतों की गणना के बाद रूझान आने लगेगा। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी।

यहां होगी वोटों की गिनती
स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है। चूंकि सोमवार को ही बाबा राम रहीम को सजा भी सुनाई जाएगी। ऐसे में हिंसा की किसी भी आशंका से बचने के लिये सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम हैं। मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे में वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। जांच के बाद ही लोगों को मतगणना केंद्र पर एंट्री मिलेगी। 
विज्ञापन


ऐसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
पूरे केंद्र को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के दायरे में रखा गया है। सबसे बाहर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात होंगे। तो उसके बाद दूसरा स्तर अर्धसैनिक बलों की निगरानी रहेगा। फिर केंद्र मे प्रवेश करने पर दोबारा से जांच के बाद अंदर जाने की अनुमति होगी। 
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के एजेंट रहेंगे दूर

VOTE
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, मतदान केंद्र पर सिर्फ अधिकृत लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। राजनीतिक दलों के एजेंट को भी ईवीएम से दूर रखा जाएगा। हालांकि, वह पूरी प्रक्रिया को आसानी से देख सकेंगे। प्रत्येक राउंड के बाद वोटों की गिनती का परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव अधिकारियों का मानना है कि 12 बजे तक चुनावों के अंतिम नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।       
45 फीसदी हुआ है मतदान
बवाना विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के विधायक रहे वेक प्रकाश के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। अब वह भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़े है। बवाना में 2.94 लाख से अधिक मतदाता है। मगर बीते 23 अगस्त को इसमें से महज 45 फीसदी लोगों ने ही मतदान किया। जिससे राजनीतिक दलों का समीकरण भी गड़बड़ा गया है। माना जा रहा है कि लड़ाई कांटे की होगी। जीत का अंतर बेहद कम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें