फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार महिला पत्रकार को बदमाशों ने किया हमला, हाथ के आरपार हुई गोली

Sun, 23 Jun 2019 03:34 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मिताली चंदोला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में शनिवार देर रात महिला पत्रकार की कार को ओवरटेक कर कार सवार दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली पीड़िता मिताली चंदोला (38) के दाहिने हाथ के  आरपार हो गई। 
विज्ञापन


इससे पहले बदमाशों ने उसकी कार को रोकने के लिए कार पर दो अंडे भी फेंके थे। वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल पत्रकार को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। 

उनकी हालत खतरे से बाहर है। पीड़िता को शक है कि पारिवारिक कारणों की वजह उस पर हमला किया गया है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मिताली चंदोला ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 अपार्टमेंट में अकेले रहती है। वह नोएडा स्थित एक मीडिया हाउस में काम करती हैं। पति से विवाद के चलते मिताली अकेले रहती है। उनके दोनों बच्चे देहरादून में अपनी नानी के पास रहते हैं। 


 
विज्ञापन

शनिवार रात मिताली अपनी आई 20 कार से मयूर विहार इलाके में एक पार्टी में गई थी। रात करीब 12 बजे वह कार से ग्रेटर नोएडा जा रही थी। वसुंधरा एंक्लेव स्थित धर्मशिला अस्पताल के पास पीछे से आई एक स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने उसकी कार के शीशे पर दो अंडे फेंके। 

मिताली खतरे को भांपते हुए कार रोकने के बजाए उसकी रफ्तार बढ़ा दी। बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर मिताली की कार को रोक लिया और उस पर तीन गोलियां चला दी। 

पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि महिला के हाथ में गोली लगी है। वह खतरे से बाहर है। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें