फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आप विधायक अमानतुल्ला पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

Wed, 19 Apr 2017 10:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
amanatullah khan
विज्ञापन
दिल्ली के ओखला से आप के विधायक अमानतुल्ला पर देर रात जानलेवा हमला किया गया, हालांकि वो हमले में बाल-बाल बच गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली में हो रहे एमसीडी चुनाव को लेकर उन पर हमला किया गया। वहीं आप ने इस हमले के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान देर रात उन पर तीन राउंड फायरिंग की गई।
विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली के जमिया इलाके में बाटला हाउस चौक पर आम आदमी पार्टी के निगम प्रत्याशी महमूद अहमद का ऑफिस है। मंगलवार देर रात इलाके में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रचार कर रहे थे। कार्यकर्ता जैसे ही AAP कार्यालय के सामने पहुंचे, दोनों गुटों में झड़प हो गई।

इस घटना के बाद आप विधायक अमानतुल्लाह को बुलाया गया। अमानतुल्लाह मामले को शांत कराने के लिए बातचीत ही कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल‌िस को नहीं म‌िला फायर‌िंग का सबूत

अमानतुल्लाह खान - फोटो : PTI
'आप' से पार्षद का चुनाव लड़ रहे महमूद अहमद ने बताया कि उनके समर्थकों का फोन आया कि बटला चौक में उनके पार्टी दफ्तर के बाहर कई कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंच गए हैं।

जब वह विधायक अमानतुल्लाह के साथ वहां पहुंचे तो आप समर्थकों और कांग्रेस के समर्थकों में मारपीट जारी थी। ये सब कांग्रेस से पार्षद शोएब दानिश के इशारे पर हो रहा था।

इसी बीच बाइक पर आए कुछ लड़कों ने आप विधायक पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। आरोप है कि ये फायरिंग शोएब दानिश के इशारे पर हुई।

पुलिस का कहना है कि उन्हें 100 नंबर कॉल जरूर मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें फायरिंग का कोई सबूत नहीं मिला। वहां झगड़ा जरूर हो रहा था।

पुलिस के मुताबिक- अभी तक उन्हें दिनों पक्षों की तरफ से कोई शिकायत भी नहीं है इसलिए कोई मामला भी दर्ज नहीं हुआ है। दरसअल, अमानतुल्लाह खान और शोएब दानिश के बीच पुरानी राजनीतिक रंजिश चली आ रही है और दोनों पक्ष कई बार एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें