फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विस का विशेष सत्र आज, महिला सुरक्षा पर होगी चर्चा

Tue, 28 Jul 2015 08:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र मंगलवार को बुलाया गया है। आनंद पर्वत में मीनाक्षी की पुलिस में शिकायत दिए जाने के बावजूद हत्या की घटना के बाद अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली कैबिनेट ने महिला सुरक्षा पर चर्चा को विशेष सत्र बुलाए जाने को स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन


2013 से अब तक महिला सुरक्षा, छेड़छाड़ और पीछा करने की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं किए वाले मामलों की जांच के लिए आयोग गठन के प्रस्ताव को भी मंजूरी विस में दी जाएगी।

विशेष सत्र की शुरुआत मंगलवार दोपहर 2 बजे होगी। पहला घंटे के दौरान नियम 280 के तहत दिल्ली की समस्याओं चर्चा होगी। फिर महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार महिला सुरक्षा और महिला सुरक्षा की शिकायतों से जुड़े मामलों की जांच के लिए आयोग गठन का प्रस्ताव रखेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा सदस्य रखेंगे तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

हालांकि भाजपा सदस्य विस सत्र की शुरुआत में ही नियम 107 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखेंगे। महज तीन सदस्य वाले विपक्ष की तरफ से भी सत्ता पक्ष को महिला सुरक्षा, विज्ञापन पर अधिक खर्च पर सवाल पूछने की तैयारी में हैं।

आम आदमी पार्टी के एक विधायक का कहना है कि महिला सुरक्षा ऐसा मुद्दा है जिस पर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बोलना चाहते हैं। ऐसे में अगर सदन की कार्यवाही रात 7-10 बजे तक चली तब भी चलाई जाएगी।

विधायकों की कोशिश है कि न सिर्फ चर्चा महिला सुरक्षा पर हो बल्कि अरविंद केजरीवाल को बहस की चुनौती देने वाले पुलिस आयुक्त को भी आड़े हाथ लिया जाए। पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्यादतर विधायकों को सदन में बात रखने की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल का कहना है कि विपक्ष के सदस्यों को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बात रखने का पूरा मौका दिया जाएगा। हालांकि वेल में आकर चर्चा में भाग लेने की बजाय कार्यवाही बाधित करने की कोशिश की गई तो कड़ा रुख अपनाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें