दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के सचिव कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद स्पीकर ब्रांच के सभी कर्मचारियों का टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट आज आनी है।
बताया जा रहा है कि स्पीकर के सचिव बीते 11 दिनों से विधानसभा में नहीं आए हैं। जानकारी के अनुसार उन्हें 28 मई को बुखार आया था, तब से वह घर पर ही क्वारंटीन हैं। रविवार को उनकी टेस्ट रिपोर्ट आई जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाए गए।
उनकी रिपोर्ट आने के बाद 1 जून को विधानसभा स्पीकर ब्रांच को सील कर दिया गया। स्पीकर ब्रांच के सभी कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। करीब 26 लोगों के टेस्ट हुए हैं जिनकी रिपोर्ट आज आने वाली है।
डीआरडीओ का एक कर्मी संक्रमित, एक फ्लोर सील
डीआरडीओ का भी एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है जिसके बाद डीआरडीओ के इमारत का एक फ्लोर सील कर दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि अगले दो दिन के लिए निर्माण भवन भी बंद रहेगा, ताकि यहां सैनिटाइजेशन किया जा सके। यहां कई अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
लेडी हार्डिंग की एक डॉक्टर संक्रमित
लेडी हार्डिंग अस्पताल की एक एनेस्थीसिया की रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके बाद से उसके संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन किया गया है।