मंगलवार सुबह दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमे उन्हें बम से उड़ाने की बात कही गई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि वे सभी जरूरी जांच-पड़ताल के लिए प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।