फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सद्भाव समिति आज करेगी फेसबुक के खिलाफ की गई शिकयतों पर चर्चा

Mon, 12 Oct 2020 03:29 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
राघव चड्ढा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सद्भाव समिति ने बैठक सोमवार को होगी। समिति के चेयरमैन राघव चड्ढा पिछली कार्यवाही को जारी रखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ की गई शिकायतों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

 
दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सद्भाव समिति ने जांच के लिए कुछ गवाहों को औपचारिक नोटिस भेजा है।  समिति के अध्यक्ष राघव चड्ढा की अध्यक्षता में अभी तक चार महत्वपूर्ण गवाहों की जांच की गई है, जिनमें प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, डिजिटल राइट एक्टिविस्ट समेत कई लोग शामिल हुए।

दिल्ली विधान सभा की समिति ने फेसबुक के खिलाफ शिकायत में लगाए गए आरोपों की सावधानी पूर्वक जांच के बाद इस मुद्दे का तत्काल संज्ञान लिया है। गवाहों को 12 अक्तूबर को आयोजित होने वाली बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। बैठक में मीडिया को भी कार्यवाही में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूरी कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। 
विज्ञापन


फेसबुक प्रेसिडेंट को बतौर गवाह भेजा समन 
दिल्ली विधानसभा ने 6 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि फेसबुक इंडिया के वाईस प्रेसिडेंट अजीत मोहन को बतौर गवाह समन भेजा गया है और उनके खिलाफ न तो कोई दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और न ही ऐसी कोई इरादा है। सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में दिल्ली विधानसभा सचिव ने कहा था कि अजीत मोहन को बतौर गवाह पेश होने के लिए कहा गया है हालांकि मोहन चुप्पी साधे रखने के अधिकार का दावा नहीं कर सकते। हलफनामे में कहा गया था कि यह कार्यवाही बहुत ही पारदर्शी तरीके से होगी। कार्यवाही का प्रसारण किया जाएगा, लिहाजा इसे लेकर किसी को आशंकित होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें