फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly Session: विधानसभा में टी-शर्ट पर हंगामा, BJP विधायकों की आपत्ति, AAP के छह विधायक मार्शल आउट

Mon, 10 Aug 2026 03:06 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विधानसभा में टी-शर्ट पर हंगामा हो गया। विपक्ष के द्वारा पहनी गई टी-शर्ट पर भाजपा विधायकों ने आपत्ति जताई। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने टी-शर्ट नहीं उतारने पर विधायक संजीव झा, कुलदीप, अजय दत्त, जरनैल सिंह समेत दूसरे विधायक को मार्शल आउट किया।
विज्ञापन
Delhi Assembly Session - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है। विधानसभा में नियम-280 के तहत चर्चा में दिल्ली के विधायकों ने साफ-सफाई का मुद्दा उठाया। सीएजी की एक रिपोर्ट अभी पेश होगी। सदन में तीन बिल आएंगे। वहीं, छह विधायक मार्शल आउट और सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। जिसके बाद फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई।

विज्ञापन


विधानसभा में टी-शर्ट पर हंगामा हो गया। विपक्ष के द्वारा पहने गए शर्ट पर बीजेपी विधायकों ने आपत्ति जताई। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने टी-शर्ट नहीं उतारने पर विधायक संजीव झा, कुलदीप, अजय दत्त, जरनैल सिंह समेत दूसरे विधायक को मार्शल आउट किया।

आम आदमी पार्टी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जो साइकिल आप नेताओं ने 4200 रुपये में खरीदी, उसे सरकार ने 6957 रुपये में खरीदा। दिल्ली सरकार ने 1,30.000 साइकिल खरीदी। विपक्ष ने इसमें बड़े घोटाले का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें