अमित शाह ने दिल्ली में भाजपा द्वारा किए गए कामों कि फेहरिस्त गिनाते हुए कहा कि-
- केजरीवाल ने यहां पीएम जन आरोग्य योजना लागू नहीं होने दी
- भाजपा ने कच्ची कॉलेनियों का वादा पूरा, अब रजिस्ट्री शुरू हो गई है
- भाजपा ने 116 किमी मेट्रो विस्तार किया
- 70 किमी नई लाइनें बिछाई गईं
- NTPC थर्मल प्लांट के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण की कोशिश शुरू की गई
- रैपिड ट्रांस्पोर्ट की व्यवस्था शुरू की गई
- भाजपा ने 80 गांवों में बिजली-पानी की व्यवस्था कराई
- 80 गांवों को शहरी गांवों का दर्जा दिया
उन्होंने भाजपा के कामों की गिनती करवाने के बाद आप सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब केजरीवाल को बताना चाहिए कि उन्होंने दिल्ली के लिए क्या किया। वहीं सीएए के समर्थन में जारी किए गए टोल फ्री नंबर पर चल रही अफवाहों पर भी अमित शाह ने साफ कहा कि यह किसी दूसरे चैनल का नंबर नहीं है, बल्कि इसे नागरिकता कानून के समर्थन में भाजपा द्वारा जारी किया गया है।
इस दौरान हजारों का संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, मिनाक्षी लेखी, सांसद रमेश बिधूड़ी समेत कई लोग मौजूद रहे।