फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 'पूर्वांचलियों को उजाड़ने की साजिश कर रही BJP, घरों पर चलाना चाहती बुलडोजर'; AAP का आरोप

Sat, 21 Dec 2024 05:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आप का आरोप है कि भाजपा पूर्वांचलियों को दिल्ली से उजाड़ने की साजिश कर रही है। पूर्वांचल समाज के लोगों को रोहिंग्या कहकर अपमानित करने के बाद अब उनके बच्चों को प्रताड़ित करना और उनके घरों पर बुलडोजर चलाना चाहती है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/@AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वांचलियों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा आमने-सामने हैं। आप का आरोप है कि भाजपा पूर्वांचलियों को दिल्ली से उजाड़ने की साजिश कर रही है। भाजपा संसद में पूर्वांचल समाज के लोगों को रोहिंग्या कहकर अपमानित करने के बाद अब उनके बच्चों को प्रताड़ित करना और उनके घरों पर बुलडोजर चलाना चाहती है। 

विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने कहा कि पूर्वांचल समाज को बर्बाद करने के लिए भाजपा ने दिल्ली नगर निगम (आप) में आदेश पास कराया है कि निगम के स्कूलों में पढ़ रहे अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान की जाए। आप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा अपनी साजिशों को बंद नहीं करेगी तो वह पूर्वांचल समाज के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।

आप सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर एक बयान में कहा कि भाजपा यूपी, बिहार और पूर्वांचलियों के प्रति अपने घृणित मानसिकता से बाहर नहीं आ रही है। पूर्वांचलियों को दिल्ली में बर्बाद करने की एक नई योजना लेकर आई है। उन्होंने दावा किया कि घर उजाड़ने के लिए एमसीडी से एक आदेश पारित कराया है। 
विज्ञापन


इसमें शिक्षा विभाग को नगर निगम स्कूलों में दाखिला देते समय अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। साथ ही यह भी अनुरोध किया है कि स्कूल में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के बच्चों की पहचान करने के लिए उचित पहचान और सत्यापन अभियान भी चलाया जाए। सभी को अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों द्वारा की गई अतिक्रमण को हटाने के लिए उचित कार्रवाई की जाए। 

यही नहीं स्वास्थ्य विभाग जन्म पंजीकरण और जन्म प्रमाणपत्र जारी करते समय सभी एहतियाती कदम उठाए और यह सुनिश्चित करे कि अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को जन्म प्रमाणपत्र न जारी किया जाए। संजय सिंह ने कहा कि यह योजना अतिक्रमण अभियान के नाम पर रेहड़ी पटरी पर दुकान लगाकर अपना जीवन बसर करने वाले यूपी, बिहार के लोगों को उजाड़ने की है। यह योजना झुग्गी, बस्तियों में रहने वाले यूपी बिहार के लोगों को उजाड़ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें