फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Elections : भाजपा-कांग्रेस ने लगाया तजुर्बेदारों पर दांव, दोनों पार्टियों के 65% उम्मीदवार 50 साल के पार

Mon, 20 Jan 2025 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक तरफ आम आदमी पार्टी (आप) ने युवाओं पर भरोसा जताया है तो वहीं भाजपा और कांग्रेस ने तजुर्बेदारों पर दांव लगाया है। दोनों पार्टियों ने 70 विधानसभा सीटों में से 65 फीसदी ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है जो 50 साल से अधिक उम्र के हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की सत्ता पर काबिज हाेने के लिए इस बार राजनीतिक पार्टियों ने उम्मीदवारों का चयन बड़े दिलचस्प तरीके से किया है। एक तरफ आम आदमी पार्टी (आप) ने युवाओं पर भरोसा जताया है तो वहीं भाजपा और कांग्रेस ने तजुर्बेदारों पर दांव लगाया है। दोनों पार्टियों ने 70 विधानसभा सीटों में से 65 फीसदी ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है जो 50 साल से अधिक उम्र के हैं। ऐसे में इस बार का मुकाबला युवा बनाम अनुभवी खिलाड़ियों के बीच होने वाला है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों में से लगभग 28 उम्मीदवार ऐसे हैं जो 50 साल से अधिक उम्र के हैं।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आप, भाजपा और कांग्रेस की तरफ से 210 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें दो सीटों पर भाजपा के सहयोगी दल ने उम्मीदवार उतारे हैं। आप के 45.71 फीसदी उम्मीदवार 50 से कम है। वहीं, भाजपा के 65 उम्मीदवारों की उम्र 50 से ऊपर है। कांग्रेस में भी 65 फीसदी उम्मीदवार इसी आयु वर्ग से आते हैं। खास बात यह है कि इस बार दिल्ली में कुल 1,55,24,858 मतदाता हैं। इसमें से 44.91 फीसदी ऐसे मतदाता हैं जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है। यदि इसमें 40 से 50 वर्ष आयु के मतदाताओं की शामिल कर दिया जाए तो 18 से 50 वर्ष के कुल मतदाताओं की संख्या 70 फीसदी से भी अधिक हो जाएगी।

15.74 फीसदी हैं 60 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता...
कुल मतदाताओं में से 60 वर्ष से अधिक के मतदाताओं की संख्या 15.74 फीसदी हैं। इसमें 60 से 69 वर्ष के 8.87 फीसदी, 70 से 79 वर्ष के 5 फीसदी और 80 वर्ष से अधिक आयु के 1.78 फीसदी हैं। वहीं 40 से 59 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 24.74 फीसदी है।
विज्ञापन


युवा उम्मीदवारों के मामले में आप आगे...
आम आदमी पार्टी में 25 से 39 साल के उम्र के 10 उम्मीदवार हैं। वहीं 40 से 49 के बीच के 32 उम्मीदवार हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी के पास 70 सीटों में से 25 से 49 वर्ष के कुल 60 फीसदी उम्मीदवार हैं। भाजपा ने 25 से 39 वर्ष के 6 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसके साथ ही 40 से 49 वर्ष के बीच के 18 उम्मीदवारों काे टिकट दिया है। कांग्रेस की बात करें तो 25 से 39 वर्ष के 10 उम्मीदवार वहीं 40 से 49 वर्ष के बीच के 14 उम्मीदवारों काे टिकट दिया है।

तीनों दलों के उम्मीदवारों की संख्या और आयु...

             आयु--------------------------------आप------भाजपा-------कांग्रेस

  • 25 से 39-----------------------------10---------06------------10
  • 40 से 49-----------------------------32--------18------------14
  • 50 साल से अधिक उम्र-------------28--------46-------------46
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें