फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: दिल्ली में चढ़ा सियासी पारा, मतदान से पहले सोशल मीडिया पर भिड़े नेता

Wed, 05 Feb 2020 02:41 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में सियासी पारा पूरी तरह गर्म हो चुका है। पूरी दिल्ली चुनावी रंग में रंग गई है। पार्टियों और प्रत्याशियों ने भी कमर कस ली है। चुनाव प्रचार को भी अब कुछ ही दिन शेष हैं। इसी बीच पिछले पांच साल के कामों के आधार पर लड़े जाने वाला चुनाव शाहीन बाग के इर्द-गिर्द घूमता नजर आ रहा है। शाहीन बाग की घटनाओं का चुनाव पर त्वरित असर पड़ रहा है। ऐसे में कोई भी नया मुद्दा बने-बनाए खेल को पलट सकता है। नेता एक दूसरे पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। 

यह सब भाजपा का षडयंत्र है: केजरीवाल

बुधवार को भी सुबह से ही बयानबाजी और सोशल मीडिया पर हमले का दौर जारी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर के साथ आम आदमी पार्टी के संबंधों को खारिज करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। अगर कपिल का आम आदमी पार्टी के साथ कोई संबंध है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यह सब चुनाव से ठीक पहले भाजपा का पॉलिटिकल स्टंट है। केजरीवाल ने कहा कि गोली चलवाना हमारे बस की बात ही नहीं है।

भाजपा की साजिश रोकने में चुनाव आयोग हस्पक्षेप करे: संजय सिंह

वहीं आप नेता संजय सिंह ने आज सुबह ट्वीट किया कि तुम्हारी गंदी राजनीति का खुलासा हो गया अमित शाह। कपिल गुर्जर का परिवार खुद कह रहा है कि उनका आप से कोई रिश्ता नहीं है। भाजपा प्रत्याशी को माला पहनाई है। भाजपा की साजिश रोकने के लिये चुनाव आयोग हस्तक्षेप करे।

विज्ञापन


मोदी और शाह को हराने के लिए दिल्ली जला दोगे क्या: जेपी नड्डा

सोशल मीडिया पर छिड़ी इस जंग में भाजपा भी पीछे नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केजरीवाल पर हमला करते हुए ट्वीट किया कि केजरीवाल जी, अगर आपने काम किया होता तो ये नौबत न आती। पहले जामिया और सीलमपुर में भीड़ को उकसाया, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में आगजनी और पथराव करवाया, फिर शाहीन बाग में धरना और फिर अपने ही कार्यकर्ता से वहां गोली चलवायी। क्या मोदी और शाह को हराने के लिए दिल्ली जला दोगे?
 

Trending Videos
विज्ञापन

केजरीवाल के लिए भाजपा का एक छोटा सा कार्यकर्ता ही काफी है: शाह

इसके अलावा केजरीवाल द्वारा भाजपा उम्मीदवार को बहस की चुनौती देने पर अमित शाह ने पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट किया कि केजरीवाल पूछ रहे हैं कि दिल्ली में भाजपा का सीएम कौन है, मैं उनके साथ विकास पर चर्चा करूंगा। शाह ने लिखा कि मैं उनको बता दूं कि आपके झूठे विकास पर चर्चा करने के लिए भाजपा का एक छोटा सा कार्यकर्ता ही काफी है। और रही बात मुख्यमंत्री उम्मीदवार की तो दिल्ली का हर नागरिक भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार है।

दिल्ली में दंगे करवाना चाहते हैं केजरीवाल: प्रवेश वर्मा

वहीं चुनाव आयोग के प्रतिबंध का समय खत्म होते ही भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा एक बार फिर अपने पुराने रूप में आ गए हैं। उन्होंने आप नेताओं के दावों और बयानों पर ताबड़तोड़ पलटवार शुरू कर दिया है। इसके साथ ही वो दिल्ली के माहौल को बिगाड़ने में आम आदमी पार्टी का हाथ होने की बात भी कहते नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने केजरीवाल को आतंकवादी कह दिया था, जिसपर आज उन्हें जवाब मिला है।

मुझे बहुत दुख हुआ: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि मुझे इस बात से बहुत दुख हुआ था। मैं आजतक अपने परिवार और बच्चों के लिए कभी कुछ नहीं किया, बल्कि खुद को देश सेवा में लगाया। आईआईटी में पढ़ने वाले मेरे सहपाठी आज विदेश चले गए हैं, लेकिन मैंने आयकर आयुक्त की नौकरी छोड़ दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें