फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election result 2020: नारों से गूंजा आप कार्यालय- 'राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं मफलरधारी'

Tue, 11 Feb 2020 09:44 AM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: आप कार्यालय में लगे नारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार सुबह आठ बजे से ही दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। मतगणना शुरू होने के 15 मिनट बाद ही आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया और लगातार सीटों की संख्या बढ़ती गई। करीब एक घंटे बाद ही आम आदमी पार्टी ने 50 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद से ही आप कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन




'आप' की तेज बढ़त को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर में खुशियां मनानी शुरू कर दी। सुबह 9:30 बजे से ही दफ्तर में जमकर नारेबाजी हो रही है। 

आप कार्यालय में लग रहे हैं यह नारे-

  • "राजतिलक की करो तैयारी, आ गए हैं मफलरधारी"
  • "दिल्ली तो हमारी है, अब देश की बारी है"
  • "दिल्ली का एक ही लाल- केजरीवाल, केजरीवाल"
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें