फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने हलफनामे में नहीं दी मुकदमे की जानकारी, पटपड़गंज प्रत्याशी ने दर्ज कराई शिकायत

Sun, 02 Feb 2020 01:28 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में एक तरफ जहां सियासी पारा लगातार गर्म होता जा रहा है, वहीं पार्टियों के उम्मीदवार एक दूसरे पर उंगली उठाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। रविवार को पटपड़गंज से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया के खिलाफ राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रताप चंद्र ने रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित शिकायत दी है। 

विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि मनीष सिसोदिया ने चुनाव लड़ने के लिए दाखिल किए जाने वाले हलफनामे में उस केस का उल्लेख नहीं किया है, जिसमें उनके खिलाफ देश के तिरंगे को कफन बनाकर जलाने का मुकदमा दर्ज है। प्रताप चंद्र ने सिसोदिया के नामांकन पर आपत्ति जताते हुए उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने की मांग की है। 

शिकायत करने के बाद दिल्ली पुलिस के एडिशनल डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने प्रताप चंद्र को पत्र लिखकर जानकारी दी कि इस मुकदमे में चार्जशीट तैयार हो गई है। उन्होंने लिखा कि थानाध्यक्ष नंदनगरी को निर्देशित किया गया है कि तैयार चार्जशीट कोर्ट में जल्द दाखिल करें जिससे ट्रायल हो सके। 
विज्ञापन


वहीं प्रताप चंद्र ने कहा है कि यदि मनीष सिसोदिया को गलत हलफनामा दाखिल करने के लिए चुनाव लड़ने से नहीं रोका गया तो वह चुनाव रद्द कराने के लिए इलेक्शन पेटीशन दाखिल करेंगे। मालूम हो कि चुनाव नियमों के अनुसार अब किसी भी प्रत्याशी का नामांकन रद्द नहीं हो सकता है। अगर प्रताप चंद्र आगे भी इस मामले में कदम उठाते हैं तो उन्हें चुनाव के बाद छह महीने के भीतर इलेक्शन पिटीशन डालनी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें