11:23 AM, 27-Jan-2020
प्रशांत किशोर का अमित शाह के बयान पर पलटवार
अमित शाह के ईवीएम का करंट शाहीन बाग तक वाले बयान पर पलटवार करते हुए आज जदयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर गृहमंत्री पर पलटवार किया। प्रशांत ने ट्वीट किया, ''8 फरवरी को दिल्ली में ईवीएम का बटन तो प्यार से ही दबेगा। जोर का झटका धीरे से लगना चाहिए ताकि आपसी भाईचारा और सौहार्द खतरे में ना पड़े। न्याय, आजादी, समानता और भाईचारा।''