फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: हर रोज पकड़े जा रहे करोड़ों के सामान, टूटा पिछली बार का रिकॉर्ड

Tue, 04 Feb 2020 11:26 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार ऐसा हो रहा है कि हर रोज करोड़ों रुपये के सामान पकड़े जा रहे हैं। आचार संहिता लागू होने से अब तक 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की शराब, नशीले पदार्थ जेवरात समेत अन्य सामान जब्त किए जा चुके हैं। सोमवार को दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार अब तक 50.15 करोड़ रुपये कीमत की शराब, नशीले पदार्थ और कीमती धातु बरामद की गई हैं। 

विज्ञापन


इसमें 9.33 करोड़ रुपये नकदी भी शामिल हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक 2.20 करोड़ रुपये की शराब, 5.04 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ और 31.66 करोड़ रुपये के आभूषण पकड़े गए हैं। 2015 के चुनाव में 2.42 करोड़ रुपये के सामान जब्त हुए थे। 

398 लोगों को किया गया गिरफ्तार

चुनाव अधिकारियों के अनुसार शस्त्र अधिनियम के तहत अब तक 362 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसके तहत 398 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 160 किलो नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। आबकारी अधिनियम के तहत कुल 936 एफआईआर दर्ज कर 940 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन

आचार संहिता तोड़ने में आप नंबर वन पर कायम

दिल्ली में चुनाव आचार संहिता तोड़ने में आम आदमी पार्टी लगातार नंबर वन पर है। आचार संहिता के उल्लंघन के तहत कुल 520 प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं, जिसमें 503 एफआईआर और 17 डीडी प्रविष्टियां हैं। इनमें से 26 एफआईआर आम आदमी पार्टी के खिलाफ हुई हैं। जबकि दिल्ली पुलिस ने आप के ही खिलाफ पांच डीडी एंट्री भी की हैं। इसके अलावा कांग्रेस के खिलाफ सात और भाजपा के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज की हैं। कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ क्रमश: 5 और 3 डीडी एंट्री हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें