दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होने हैं, जिसके बाद 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। आठ फरवरी को शनिवार का दिन है, इसलिए काम करने वाले मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने छुट्टी से संबंधित एक नोटिस जारी की है, जिसमें मतदान के लिए सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी देने की घोषणा की गई है।
दिल्ली सरकार के श्रम आयुक्त द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, कारखानों या दिल्ली के अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में काम कर रहे ऐसे लोग जो दिल्ली के पंजिकृत मतदाता हैं, उन्हें मतदान के दिन प्रदत्त अवकाश (पेड लीव) दिया जाएगा।
इसके साथ ही हरियाणा सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने भी छुट्टी की सूचना जारी की है, जिसके अनुसार वैसे लोगों को भी मतदान के दिन प्रदत्त अवकाश दिया जाएगा जो हरियाणा राज्य सरकार के कर्मचारी हैं, लेकिन दिल्ली के पंजिकृत मतदाता हैं।
वहीं इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा भी नोटिस जारी कर ऐसे सरकारी कर्मचारियों को पेड लीव देने की घोषणा की गई है जो दिल्ली के वोटर हैं।
यहां पढ़ें आयोग की नोटिस