फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi election 2020: कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सिद्धू-शत्रुघ्न सहित ये नाम शामिल

Wed, 22 Jan 2020 12:39 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन


इनके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, शशि थरूर, नवजोत सिंह सिद्धू और शत्रुघ्न सिन्हा भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। वहीं गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। 
  सूची में कुल 40 नेताओं के नाम हैं जो कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे, लेकिन लोगों की नजर 22वें नंबर पर आकर टिकी हुई है, जहां सिद्धू का नाम लिखा हुआ है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पार्टी नेतृत्व के साथ हुई सिद्धू की अनबन के बाद किसी को उम्मीद नहीं थी कि कांग्रेस प्रचार के लिए उनका सहारा लेगी। 
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह से मतभेद के बाद पार्टी ने सिद्धू को कुछ समय से दरकिनार कर दिया था। ऐसे में अचानक स्टार प्रचारकों में उनका नाम शामिल कर एक बार फिर कांग्रेस ने अपने विधायक के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी दी है। वहीं इस बार भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा के साथ रागिनी नायक और शर्मिष्ठा मुखर्जी जैसी युवा महिला नेता भी वोट मांगती नजर आएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें