फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: चांदनी चौक में हंगामा, आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने दौड़ीं अलका लांबा

Sat, 08 Feb 2020 12:35 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क/डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
अलका लांबा ने युवक को जड़ा थप्पड़ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में चांदनी चौक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा अभद्र टिप्पणी किए जाने पर एक युवक को थप्पड़ मारने की कोशिश की। युवक कथित रूप से आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। अलका का कहना कि वह मतदान के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों से वोट डालने की अपील कर रही थीं।

विज्ञापन




इस दौरान मजनू का टीला इलाके में वह एक बूथ पर पहुंचीं, जहां आप कार्यकर्ताओं ने इस बात पर आपत्ति जताई कि अलका कांग्रेस का चुनाव चिन्ह पहन कर क्यों घूम रही हैं। बस इसके बाद उनके बीच झड़प हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वहां मौजूद एक कार्यकर्ता ने अलका पर बेहद अभद्र टिप्पणी कर दी, जिससे उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने उसे थप्पड़ मारने दौड़ीं। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत युवक को काबू में कर हालात को संभाला। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें