इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की बुनियादी मुद्दों को ठीक करने में पिछले पांच साल बीते। अब दिल्ली को ऐसा विकसित देश बनाना है जिसपर दिल्लीवासियों को गर्व हो। इसके लिए केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों को मिलकर काम करना होगा। मेनिफेस्टो में हर वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि जनतंत्र में बहस जरूरी है। अब भाजपा और 'आप' दोनों का मेनिफेस्टो जारी हो चुका है। अब दिल्ली की जनता यह जानना चाहती है कि भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन है। मैं भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के साथ बहस करना चाहता हूं।