प्रवेश वर्मा ने यह भी कहा कि 10 साल मुख्यमंत्री और विधायक रहने के बाद अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए कोई काम नहीं किया। अब चुनाव के वक्त विधायक का लेबल लगवाकर 10-20 कुर्सियां आरडब्ल्यूए को भिजवा रहे हैं। ये जनता की भावनाओं के साथ धोखा और लोकतंत्र पर सीधा हमला है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इस मामले के पुख्ता सबूत के तौर पर वीडियो फुटेज भी चुनाव आयोग और पुलिस को सौंपा गया है, जिसमें साफ तौर पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को कुर्सियां बांटते हुए दिख रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की ऐसी किसी भी कोशिश को तुरंत रोका जाए। दिल्ली की जनता से अपील करते हैं कि केजरीवाल के इन सस्ते हथकंडों को नकारे और सही नेतृत्व के लिए भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करें।
प्रवेश वर्मा ने वकीलों से मुलाकात में अपील की है कि वकील समाज हमेशा सत्य और न्याय का साथ देता है। इस चुनाव में भाजपा का साथ दें और अरविंद केजरीवाल की झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति को खत्म करें। दिल्ली को बचाने और सही दिशा में ले जाने के लिए भाजपा का समर्थन करें।