फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Polls: प्रवेश वर्मा का बड़ा आरोप, बोले- केजरीवाल बंटवा रहे 500-500 रुपये, कैलेंडर में छिपाकर दिए गए नोट

Sun, 26 Jan 2025 08:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Assembly Election 2025: प्रवेश वर्मा ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग दोनों से की है। इसमें उन्होंने केजरीवाल के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही है।
विज्ञापन
प्रवेश वर्मा का केजरीवाल पर बड़ा आरोप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। अब नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आप के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल वोट के बदले नोट बांट रहे हैं।  

विज्ञापन

कैलेंडर में डालकर दिए 500 रुपये
वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली विधानसभा इलाके की झुग्गियों में रहने वाले लोगों के घरों में कैलेंडर में 500-500 रुपये के नोट डालकर दिए हैं। इसका एक वीडियो संजय कैंप से सामने आया था। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इन्होंने बताया कि ये सभी 800 रुपये दिहाड़ी पर काम कर रहे हैं। 

चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस से की शिकायत
प्रवेश वर्मा ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग दोनों से की है। इसमें उन्होंने केजरीवाल के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही है। साथ ही इस गिरोह का भंड़ाफोड़ करने की मांग की है। फिलहाल इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी की ओर से कोई सफाई नहीं आई है। 
विज्ञापन

बढ़ी प्रवेश की मुश्किल
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पंजाबी लोगों की दिल्ली में घूम रही गाड़ियों को लेकर सुरक्षा संबंधी बयान देने वाले भाजपा नेता प्रवेश शर्मा के खिलाफ रविंदर सिंह ने बठिंडा अदालत में मानहानि का केस दायर किया है। इस मामले में 28 जनवरी को सुनवाई होगी। इसके चलते एक बार फिर से भाजपा को विपक्षी दलों के विरोध का सामना करना पड़ रहा। 
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें