फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly Election: दिल्ली में डाले गए वोट, इन तीन लोगों ने किया मतदान; एक पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी

Thu, 30 Jan 2025 10:42 PM IST
Vikas Kumar एजेंसी, नई दिल्ली

सार

Delhi Assembly Election: चुनाव आयोग (ईसी) की ओर से शुरू की गई इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) पात्र मतदाताओं को निर्दिष्ट मतदान केंद्रों से दूर अपने घर से वोट डालने की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी (91) और उनकी पत्नी तरला जोशी (89) ने बृहस्पतिवार को अपने घर से मोबाइल पोस्टल बैलेट सुविधा का इस्तेमाल कर दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाला।

विज्ञापन

मनमोहन ने किया था डाक मतपत्र का इस्तेमाल
एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि तीनों को वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में अनुपस्थित मतदाता (एवीएससी) के रूप में पंजीकृत किया गया था। पिछले लोकसभा चुनाव में मनमोहन सिंह ने अपना वोट डालने के लिए डाक मतपत्र सुविधा का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

2024 में हुई थी इसकी शुरुआत
चुनाव आयोग (ईसी) की ओर से शुरू की गई इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) पात्र मतदाताओं को निर्दिष्ट मतदान केंद्रों से दूर अपने घर से वोट डालने की सुविधा मिलती है। यह प्रणाली मौजूदा डाक मतपत्र प्रणाली पर आधारित है, इसके तहत 85 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों व विकलांग लोगों को अपना वोट इलेक्ट्रॉनिक रूप से डाल सकते हैं। यह पहल पहली बार 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान शुरू की गई थी, जिसके तहत दिल्ली में 6,399 वरिष्ठ नागरिक और शारीरिक रूप से विकलांग 1,050 लोगों ने इस सुविधा का विकल्प चुना था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होना है और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें